समय रैना के शो में छाए यूपी के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर, डेढ़ लाख जीतकर बने चर्चा का केंद्र
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Entertainment News: मशहूर कॉमेडियन समय रैना का लोकप्रिय शो इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में है।
पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद दूसरे सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
शुरुआती एपिसोड में आलिया भट्ट की मौजूदगी ने शो की रौनक बढ़ाई, वहीं हालिया एपिसोड में कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर बतौर गेस्ट नजर आए।
लेकिन इस पूरे एपिसोड में सबसे ज्यादा तालियां बटोरीं उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर ने।
शो में जब कपिल दिनकर पुलिस की वर्दी में मंच पर पहुंचे, तो दर्शक और जज दोनों हैरान रह गए।
कपिल ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह न सिर्फ पुलिस कॉन्स्टेबल हैं, बल्कि सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उनकी सादगी और आत्मविश्वास ने शुरू से ही सभी का ध्यान खींच लिया।

कपिल दिनकर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस जॉइन की थी। ड्यूटी के साथ-साथ संगीत के प्रति उनका जुनून बरकरार है।
वह रात में ड्यूटी करते हैं और दिन में अपनी कला को समय देते हैं। कपिल के अनुसार, संगीत उनकी आत्मा को सुकून देता है और सीनियर्स भी उनके शौक को सपोर्ट करते हैं।
शो के दौरान यूपी की कानून-व्यवस्था पर पूछे गए सवालों के जवाब और फिर दमदार परफॉर्मेंस से कपिल ने समां बांध दिया।
अंत में उन्हें डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया गया। कपिल दिनकर की यह जीत न सिर्फ उनकी प्रतिभा की पहचान है, बल्कि यह भी दिखाती है कि वर्दी के पीछे भी हुनर और सपने जिंदा रहते हैं।
Also Read: ‘असली डॉक्टर बन जाओ, पेपर लीक है…’, NEET कंट्रोवर्सी पर समय रैना का तंज
Get real time updates directly on you device, subscribe now.