UP: जगन्नाथपुरी जा रहे यूपी के श्रद्धालु सड़क हादसे के हुए शिकार

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के छह श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। ये सभी लोग ओडिशा के जगन्नाथपुरी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के उतरौला, सादुल्लाहनगर और जरवा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था जगन्नाथपुरी के दर्शन हेतु निकला था। श्रद्धालुओं का सफर जैसे ही कोलकाता क्षेत्र से गुजरा, वहां अचानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई

हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने भी पीड़ित परिवारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। फिलहाल कोलकाता पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई।

बलरामपुर प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर गहरी संवेदना जता रहे हैं।

Also Read: Pratapgarh News: तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को कुचला, 3 की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.