UP: तलाक की लड़ाई पहुंची कोर्ट, पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Sandesh Wahak Digital Desk: रामपुर कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब पति-पत्नी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने गुस्से में पति पर चप्पलों की बरसात कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग तमाशा देखने जुट गए।

मामला कोर्ट में विचाराधीन

जानकारी के मुताबिक, दंपती के बीच पारिवारिक विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों इसी सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे। तभी दोपहर में पति-पत्नी आमने-सामने आ गए और कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि महिला अपना आपा खो बैठी और पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों और वकीलों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को छुड़ाया। बताया जा रहा है कि महिला पति पर तलाक का भी आरोप लगा रही थी। पति किसी तरह वहां से बचकर निकल गया।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को पति को बार-बार चप्पल से मारते और लोग उसे रोकने की कोशिश करते हुए साफ देखा जा सकता है।

Also Read: Kanpur News: हनुमन्त विहार पुलिस ने पकड़ा शातिर गिरोह, अमेज़न पैकेट बदलकर करते थे ठगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.