यूपी की खाद्य आयुक्त IAS अनामिका सिंह ने VRS के लिए किया आवेदन, जानिए क्या बताई वजह?

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां 2004 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनामिका सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है। वर्तमान में वह खाद्य आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। अनामिका सिंह की सेवा अवधि अभी काफी लंबी है और वह 2038 तक सेवा में रह सकती थीं। उन्होंने अपने आवेदन में निजी कारणों का हवाला दिया है।

करियर और पिछली तैनाती

बैच: 2004 बैच की आईएएस अधिकारी।

मूल स्थान: फतेहपुर की रहने वाली हैं।

उन्हें कुछ समय पहले ही (सितंबर में) बरेली मंडल का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह बरेली में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी थीं। कुछ समय पूर्व उन्होंने केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर जाने के लिए भी राज्य सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा था। अब देखना होगा कि राज्य सरकार उनके वीआरएस आवेदन पर क्या निर्णय लेती है।

Also Read: सीएम योगी आगरा पहुंचे: SIR पर करेंगे मंडलीय समीक्षा बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रेरित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.