यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले, किरन एस. बने लखनऊ के नए आईजी, अपर्णा कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी की है। इस फेरबदल में लखनऊ कमिश्नरेट से लेकर रेंज स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अधिकारियों को महत्वपूर्ण तैनाती दी है, तो वहीं कुछ अनुभवी चेहरों को नई कमान सौंपी है।
प्रमुख तबादलों में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आईपीएस किरन एस को लखनऊ रेंज का नया आईजी (IG) नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात रहे अमित वर्मा को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है।
देखें पूरी लिस्ट…


Also Read: T20 वर्ल्ड कप 2026 पर ICC का सख्त स्टैंड, बांग्लादेश की मांग नामंजूर

