UP सरकार का बड़ा ऐलान: कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा 1 लाख

Kailash Mansarovar Yatra: उत्तर प्रदेश सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले प्रदेश के मूल निवासी तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने ऐसे श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये का अनुदान देने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। धर्मार्थ कार्य विभाग की इस योजना का उद्देश्य यात्रा पूरी करने वाले श्रद्धालुओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।

सरकार के मुताबिक, यात्रा पूरी करने वाले पात्र तीर्थयात्री यात्रा समाप्त होने की तारीख से 90 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए क्या करना होगा?

तीर्थयात्रियों को धर्मार्थ कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

जरूरी दस्तावेज:

  • पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट और वीजा की कॉपी
  • बैंक खाते का विवरण
  • Kailash Mansarovar Yatra पूर्ण करने का प्रमाण-पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

किन लोगों को मिलेगा लाभ?

यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी उन श्रद्धालुओं के लिए है, जिन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर ली है और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करेंगे।

वर्ष 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था 15 जून को गाजियाबाद के इंदिरापुरम से रवाना हुआ था और 2 जुलाई को यात्रा पूरी कर वापस लौट आया। अब यात्रा पूरी कर चुके पात्र श्रद्धालु सरकार की इस अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बहराइच से नेपाल रवाना हुआ नया जत्था

इधर, बहराइच से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का एक नया जत्था नेपाल के लिए रवाना हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और तिलक के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। दल में मुंबई, मेरठ, खतौली और ऋषिकेश के श्रद्धालु शामिल हैं।

Kailash Mansarovar Yatra संयोजकों के अनुसार, यह दल नेपालगंज के रास्ते मानसरोवर झील पहुंचेगा। श्रद्धालुओं ने इसे जीवन का सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभव बताया।

Also Read: Kushinagar News: ‘जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे अयोध्या-मथुरा-काशी…’, CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.