UP News: रक्षाबंधन पर यूपी सरकार का तोहफा, 8 अगस्त से तीन दिन तक फ्री रहेंगी रोडवेज की बसें

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक सभी राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) और नगरीय बस सेवाओं में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इस फैसले की घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में की, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हुए।

CM Yogi Adityanath

बाढ़ राहत को लेकर सख्त निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही अस्वीकार्य होगी।

बाढ़ शरणालयों में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रबंध, स्वच्छ पेयजल, भोजन, दूध और दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेस्क्यू कार्यों में केवल बड़ी और सुरक्षित नावों के इस्तेमाल का आदेश दिया गया है। साथ ही, बाढ़ से प्रभावित घरों का तत्काल सर्वे कराकर पीड़ितों को आवास योजनाओं और ज़मीन के पट्टे देने के निर्देश भी दिए गए।

Also Read: Lucknow News: आरोपी सिपाही पर होगी NSA की कार्रवाई, पत्नी संग मिलकर उसके प्रेमी को उतारा था मौत के घाट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.