UP Holiday: यूपी में 15 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी घोषित; बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) का एलान किया है। शासन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि मकर संक्रांति के महत्व को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

छुट्टियों की लिस्ट में हुआ बदलाव

हैरानी की बात यह थी कि इससे पहले जारी की गई साल भर की सरकारी छुट्टियों की तालिका में मकर संक्रांति पर छुट्टी का प्रावधान नहीं था। लेकिन अब शासन स्तर पर इस पर गहन विचार किया गया और त्यौहार की महत्ता को समझते हुए 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।

स्कूली बच्चों की मौज, 15 जनवरी तक बढ़ी छुट्टियां

इस आदेश का सबसे ज्यादा फायदा स्कूली बच्चों को मिला है। दरअसल यूपी के परिषदीय स्कूलों में 1 जनवरी से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश पहले से ही चल रहा था। तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूल 15 जनवरी को खुलने थे। अब मकर संक्रांति की छुट्टी घोषित होने के बाद स्कूल 15 जनवरी को भी बंद रहेंगे, जिससे बच्चों की छुट्टियां एक दिन और बढ़ गई हैं।

ऑफिस भी रहेंगे बंद

सिर्फ स्कूल ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय और दफ्तर भी 15 जनवरी को बंद रहेंगे। त्यौहार के मौके पर छुट्टी मिलने से कर्मचारी और आम जनता भी बेहद खुश है। अब लोग परिवार के साथ खिचड़ी और स्नान के इस पर्व को धूमधाम से मना सकेंगे।

Also Read: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, 17 डॉक्टर बर्खास्त, बदसलूकी करने वालों पर भी गिरी गाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.