अयोध्या के हर्ष तिवारी का भव्य स्वागत, जूनियर नेशनल कबड्डी में यूपी ने जीता सिल्वर मेडल

Ayodhya News: आंध्र प्रदेश में आयोजित हुई 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इस जीत के हीरो रहे अयोध्या के उसरू निवासी खिलाड़ी हर्ष तिवारी, जिनका गृह जनपद पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

यूपी कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने विजेता टीम के सदस्य हर्ष तिवारी का 51 किलो की भव्य माला पहनाकर अभिनंदन किया। हर्ष ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने आक्रामक और अनुशासित खेल से न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया। देशभर की 28 टीमों के बीच कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने अपनी बादशाहत साबित की।

क्वार्टर फाइनल: चंडीगढ़ को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल: गोवा की टीम को धूल चटाकर फाइनल का टिकट पक्का किया।

फाइनल: खिताबी मुकाबले में टीम का सामना ‘स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (साई) से हुआ। एक बेहद रोमांचक और कड़े संघर्ष के बाद यूपी की टीम उपविजेता रही और सिल्वर मेडल हासिल किया।

प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सही कोचिंग को दिया। उन्होंने कहा, पिछले एक साल में उत्तर प्रदेश ने नेशनल गेम्स में गोल्ड, सीनियर नेशनल में ब्रॉन्ज और अब जूनियर नेशनल में सिल्वर जीतकर यह साबित कर दिया है कि यूपी में कबड्डी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उन्होंने बताया कि अब पूरी टीम का फोकस 24 से 27 फरवरी तक गुजरात में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप पर है।

Also Read: UP STF का चंदौली में एक्शन, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर मोहम्मद सावेज गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.