यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, 87.66% छात्र हुए सफल, यहां चेक करें रिजल्ट

UP Madarsa Board Result 2025: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार मौलवी, आलिम और फाजिल परीक्षाओं का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल की परीक्षा में भाग लिया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इस बार परीक्षा में कुल 68,423 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 87.66 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस रिजल्ट को सार्वजनिक किया।

कैसा रहा इस साल का रिजल्ट

मुंशी-मौलवी (माध्यमिक स्तर): 85.07% पास प्रतिशत

आलिम (वरिष्ठ माध्यमिक स्तर): 94.62% छात्रों ने सफलता पाई

कुल पास प्रतिशत: 87.66%

छात्र अपने संबंधित मदरसों से अगले महीने तक अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

ऐसे करें यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक: सबसे पहले madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं। Annual Exam Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। अपनी परीक्षा का वर्ष (2025) और कोर्स (मौलवी/आलिम/फाजिल) चुनें। अब अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

Also Read: लखनऊ में होर्डिंग के ज़रिए सियासी संदेश, सपा पर निशाना, ब्रजेश पाठक को लेकर कही यह बात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.