यूपी: जेल में बंदी के पास मोबाइल मिलने पर बड़ी कार्रवाई, ललितपुर के जेलर समेत तीन निलंबित

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की ललितपुर जिला कारागार में एक विचाराधीन बंदी के पास मोबाइल फोन मिलने के मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीजी जेल पीसी मीणा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जेलर, डिप्टी जेलर और जेल वार्डर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का आदेश भी दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बृहस्पतिवार सुबह जिला कारागार ललितपुर में विचाराधीन बंदी ज्ञानेंद्र ढाका की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बंदी के कपड़ों से एक कीपैड वाला मोबाइल फोन बरामद हुआ।

जांच में लापरवाही की पुष्टि

डीआईजी जेल, कानपुर रेंज से इस मामले की जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि जेलर जीवन सिंह, डिप्टी जेलर प्रिंस बाबू और जेल वार्डर आकाश कुशवाहा ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती। जाँच में मिले तथ्यों के आधार पर डीजी जेल ने इन तीनों लापरवाह जेल कर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया।

Also Read: ‘अमरोहा न आएं, वरना रमेश बिधूड़ी वाला हाल होगा’, पूर्व सांसद दानिश अली को मिली धमकी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.