यूपी एमएलसी चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, अजय राय ने दिग्गजों को सौंपी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में आगामी स्नातक और शिक्षक विधान परिषद (MLC) चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को लखनऊ में स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सभी 11 सीटों के लिए वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

11 सीटों पर कांग्रेस का ‘प्लान-2026’

अजय राय ने स्पष्ट किया कि नवंबर 2026 में होने वाले स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ अपने उम्मीदवार उतारेगी। चुनाव की तैयारी और समन्वय के लिए पार्टी के सांसदों और पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है।

किसे कहां की मिली जिम्मेदारी?

मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी के अनुसार, पार्टी ने अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है।

लखनऊ स्नातक/शिक्षक सीट: सांसद किशोरी लाल शर्मा और पूर्व सांसद पीएल पुनिया।

वाराणसी सीट: पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी और पशुपति नाथ राय।

प्रयागराज (इलाहाबाद) स्नातक सीट: सांसद उज्जवल रमण सिंह और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी।

मेरठ सीट: सांसद इमरान मसूद और पूर्व एमएलसी हरेन्द्र अग्रवाल।

आगरा सीट: सांसद राकेश राठौर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: सांसद तनुज पुनिया और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह।

बरेली-मुरादाबाद सीट: पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली और पूर्व विधायक फूल कुंवर।

विशेष नियुक्ति: मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वरिष्ठ शिक्षक नेता बाकिर हुसैन को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

संगठनात्मक मजबूती पर जोर

अजय राय ने कहा कि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अमित राय और लखनऊ स्नातक सीट के कोऑर्डिनेटर देवमणि तिवारी भी उपस्थित रहे।

Also Read: लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट के पास LDA का बड़ा एक्शन, 21 अवैध भवनों पर चला बुलडोजर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.