UP Police: 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 24 किलो गांजा बरामद और कई को उम्रकैद
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में अपराधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। संतकबीरनगर से लेकर बांदा और आगरा तक पुलिस ने इनामिया बदमाशों, नशे के तस्करों और शातिर चोरों को दबोचा है।
संतकबीरनगर: 10 हजार का इनामी ‘अरशद बंजारा’ गिरफ्तार संतकबीरनगर की खलीलाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी अरशद बंजारा को गिरफ्तार किया है। अरशद एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के 7 मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
आगरा: 19 मुकदमों वाला शातिर चोर मोनू दबोचा गया आगरा के थाना एकता पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर मोनू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के माल की बिक्री के 2 लाख रुपये नगद, चांदी के आभूषण और मोबाइल बरामद हुए हैं। मोनू पर आगरा और मथुरा में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।
सहारनपुर: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिल बरामद गंगोह पुलिस ने बुड्ढाखेड़ा तिराहे के पास से तीन वाहन चोरों (आकाश, कय्यूम और हसनैन) को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। मुख्य आरोपी आकाश पर पहले से ही 10 मामले दर्ज हैं।
बांदा: 24 किलो गांजे के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार बांदा की अतर्रा पुलिस ने नशे के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 24 किलो अवैध गांजा, 3.02 लाख रुपये नगद, एक कार और 3 तमंचे बरामद हुए हैं।
हत्यारे को उम्रकैद और दुष्कर्म के आरोपियों को 20 वर्ष की सजा
हरदोई: पुलिस की प्रभावी पैरवी के कारण हत्या के आरोपी विमलेश को कोर्ट ने आजीवन कारावास और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
मुजफ्फरनगर: पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने बालेन्दर और हजारी को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई, जबकि उनके साथी प्रेम को 5 साल की सजा मिली।
Also Read: UP में भ्रष्टाचार पर बड़ी स्ट्राइक, तीन जिलों में रिश्वत लेते कई सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

