UP News: मतदाता सूची के सत्यापन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब हर वोटर को भरना होगा गणना फॉर्म, पढ़िए पूरी खबर
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब बिहार की तर्ज पर, प्रदेश में भी मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक मतदाता को एक गणना फॉर्म भरकर हस्ताक्षर करना होगा। चुनाव आयोग द्वारा तिथियां जारी होते ही बूथ लेवल अधिकारी (BLO) यह फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस नई प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित कर दिया है।
2003 की मतदाता सूची होगी आधार
इस सत्यापन प्रक्रिया में वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाया जा रहा है, जिसे आयोग की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर अपलोड किया जा रहा है। आयोग का लक्ष्य है कि लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन इसी पुरानी सूची के आधार पर पूरा हो जाए।
BLO, प्रि-प्रिंटेड (पहले से भरे हुए) गणना फॉर्म की दो प्रतियां मतदाताओं को देंगे। मतदाता हस्ताक्षर करके एक प्रति BLO को सौंपेंगे। यदि मतदाता का नाम 2003 की सूची में है, तो उसका नाम अंतिम सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
जन्मतिथि के आधार पर जरूरी दस्तावेज
जिन मतदाताओं का नाम 2003 की सूची में नहीं है, उन्हें उनकी जन्मतिथि के आधार पर अलग-अलग दस्तावेज देने होंगे। नागरिकता संबंधी अधिनियम के संशोधनों को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को चार श्रेणियों में बांटा गया है:

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में करीब 15 करोड़ 42 लाख मतदाता हैं, और इस गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटि रहित बनाना है।
Also Read: अखिलेश यादव आज रामपुर में आज़म ख़ान से करेंगे मुलाकात, क्या दूर होगी पार्टी की सबसे बड़ी नाराज़गी?

