UP News: सिद्धार्थनगर को बाढ़ से बचाना पहली प्राथमिकता, अधिशासी अभियंता कृपा शंकर भारती

Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को ड्रेनेज खंड के नवागत अधिशाषी अभियंता (एक्सईएन) कृपा शंकर भारती ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया।

Siddharthnagar News

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

कृपा शंकर भारती जनपद जौनपुर के निवासी हैं और इससे पूर्व रूड़की खंड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शासन द्वारा उन्हें सिद्धार्थनगर ड्रेनेज खंड में अधिशाषी अभियंता नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में गोंडा क्षेत्र में भी अधिशाषी अभियंता के रूप में कार्य कर चुके हैं।

बाढ़ नियंत्रण को लेकर जताई प्रतिबद्धता

संदेश वाहक से खास बातचीत में कृपा शंकर भारती ने कहा कि सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध की पावन धरती है और यहां की भौगोलिक स्थिति बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील है। “जनपद लो-लैंड क्षेत्र में आता है, जिससे हर वर्ष बाढ़ का खतरा बना रहता है।

ऐसे में हमारी प्राथमिकता रहेगी कि जनपद को बाढ़ से सुरक्षित रखा जाए।”

Siddharthnagar News

उन्होंने बताया कि बाढ़ नियंत्रण में ड्रेनेज खंड और सिंचाई निर्माण खंड की संयुक्त भूमिका होती है।

दोनों विभाग मिलकर जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर. के. नेतृत्व में कार्य करेंगे और जनपद को भीषण बाढ़ से सुरक्षित रखने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

जनता-मीडिया के सहयोग की अपेक्षा

उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण जैसे कार्यों में आमजन और मीडिया का सहयोग अत्यंत आवश्यक होता है। “जनता के सहयोग के बिना बेहतर कार्य करना कठिन होता है। मैं आशा करता हूं कि सिद्धार्थनगर की जनता व मीडिया सदैव सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे।”

इस अवसर पर प्रभारी अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार, एसडीओ रवि रंजन, एसडीओ मालविका जायसवाल, जेई अखिलेश, जेई मुनीब, जेई अभिजीत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

Also Read: UP STF की बड़ी कार्रवाई, रणदीप भाटी गैंग के हिस्ट्रीशीटर सोनू समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.