UP News: PCS अफसरों के तबादलों का सिलसिला जारी, 9 और अधिकारियों को मिली नई तैनाती
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। रविवार को एक झटके में जहां 78 अफसरों का स्थानांतरण किया गया था, वहीं सोमवार को 9 और अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया। इन तबादलों में 6 जिलों के उप जिलाधिकारी (SDM) समेत कई प्रमुख पदों पर फेरबदल किए गए हैं।
सोमवार को जिन अफसरों का हुआ तबादला
राजेश कुमार – अब होंगे प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ
कुमार धर्मेंद्र – बनाए गए अपर जिलाधिकारी (ADM), बांदा
सालिक राम – बने नगर मजिस्ट्रेट, रामपुर
नए उप जिलाधिकारी (SDM) के रूप में तैनात किए गए अधिकारी
अधिकारी का नाम – नई तैनाती
अतुल कुमार – उप जिलाधिकारी, गाजीपुर
शैलेन्द्र प्रताप – उप जिलाधिकारी, सुल्तानपुर
अरुण कुमार – उप जिलाधिकारी, कौशांबी
संजय कुमार – उप जिलाधिकारी, फतेहपुर
प्रवीण कुमार द्विवेदी – उप जिलाधिकारी, मुज़फ्फरनगर
श्रीराम यादव – उप जिलाधिकारी, हापुड़
रविवार को हुए थे 78 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
इससे पहले 28 जुलाई (रविवार) को प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 78 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें कई जिलों के एसडीएम, नगर आयुक्त और विशेष कार्याधिकारी शामिल थे। कुछ प्रमुख तबादले:
- लखन लाल सिंह राजपूत, संतोष कुमार कुशवाहा और पूर्णिमा सिंह – एसडीएम, अयोध्या
- रामेश्वर प्रसाद – सहायक नगर आयुक्त, लखनऊ
- सत्यपाल सिंह – सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ
- अजय कुमार – बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), लखनऊ
- शशि कुमार – विशेष कार्याधिकारी, राहत आयुक्त कार्यालय, लखनऊ
- विराग करवरिया – एसडीएम, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA)
- प्राची त्रिपाठी – विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद लखनऊ
- ज्ञान प्रताप सिंह – एसडीएम, अयोध्या
- मोनालिसा जौहरी – एसडीएम, बहराइच
प्रदेश सरकार प्रशासनिक तंत्र को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से लगातार तबादलों की कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों की नई तैनाती से उम्मीद की जा रही है कि जिलों में प्रशासनिक कामकाज और सेवा वितरण प्रणाली और अधिक बेहतर होगी।
Also Read: 50 हजार के इनामी डब्लू यादव STF मुठभेड़ में ढेर, बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हापुड़ में मारा गया

