मलखंब पर 2 सेकेंड में पिरामिड और आग के गोलों के बीच हैरतअंगेज करतब, जवानों का दम देख गदगद हुए सीएम योगी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की प्रांतीय सशस्त्र पुलिस बल (PAC) आज अपना स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और गौरव के साथ मना रही है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित 35वीं बटालियन मुख्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने जवानों के अदम्य साहस और अद्भुत तालमेल को करीब से देखा।
समारोह की शुरुआत में जवानों ने मुख्यमंत्री को सलामी दी, जिसके बाद शुरू हुआ हैरतअंगेज प्रदर्शनों का सिलसिला। जवानों ने अपनी फिटनेस और अनुशासन से हर किसी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। मलखंब की टीम ने महज 2 सेकेंड के भीतर एक शानदार पिरामिड बनाकर अपनी फुर्ती का परिचय दिया।

पीटी टीम ने भी पीछे न रहते हुए मात्र 3 सेकेंड में ‘कमलाकृति’ (कमल की आकृति) बनाकर सबको चौंका दिया। जवानों ने जलते हुए आग के गोलों के बीच से छलांग लगाकर अपनी निडरता का प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंड की टीम ने ‘वंदे मातरम्’ की धुन बजाकर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

जवानों के इन साहसी करतबों को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद को रोक नहीं पाए और लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते रहे। स्थापना दिवस के इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री केवल प्रदर्शन के साक्षी ही नहीं बने, बल्कि वे संगठन की बेहतरीन प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी करेंगे। सीएम योगी निम्नलिखित श्रेणियों में सम्मान प्रदान करेंगे।
पीएसी का यह स्थापना दिवस न केवल उसकी गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है, बल्कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा में इसके महत्व को भी रेखांकित करता है।
Also Read: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ा पिकप बैन, आग में जलकर तीन की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

