UP PET 2025: आज से 48 जिलों में शुरू होगी परीक्षा, 25 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में आज से समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन शुरू हो गया है। यह परीक्षा प्रदेश के 48 जिलों में शनिवार और रविवार, दो दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 25 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इस विशाल परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए सरकार और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

क्या हैं परीक्षा के इंतजाम?

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे और परिवहन विभाग के सहयोग से अतिरिक्त बसों और ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर हेल्प सेंटर भी बनाए गए हैं, जहाँ परीक्षार्थियों को यात्रा संबंधी जानकारी मिलेगी।

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए 2958 स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट और 1,64,615 अन्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस, एसटीएफ और एलआईयू की टीमें भी निगरानी करेंगी।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आयोग मुख्यालय और जिला मुख्यालयों से परीक्षा की लाइव निगरानी की जाएगी।

परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुँचने और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

Also Read: ‘जुगाड़ आयोग’ वाले बयान पर अखिलेश यादव को मिला जवाब, चुनाव आयोग ने कही ये बात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.