UP पुलिस SI और ASI भर्ती: टाइपिंग टेस्ट की तारीखें घोषित, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पदों के लिए होने वाले टाइपिंग टेस्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (लिपिक) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (लेखा) के पदों पर भर्ती के लिए अगला कदम बढ़ा दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि इन पदों के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट फरवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय),पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा)के पदों पर सीधी भर्ती -2023 की कम्प्यूटर टंकण परीक्षा फरवरी (2026) माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
कंप्यूटर टंकण परीक्षा की विस्तृत प्रक्रिया के लिए…— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) January 23, 2026
वेबसाइट और सोशल मीडिया पर दी जानकारी
भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिस अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को सूचित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Twitter) पर भी जानकारी साझा की गई है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) पास कर चुके हैं, वे अब अपनी टाइपिंग की तैयारी तेज कर सकते हैं।
इन पदों के लिए होगा टेस्ट
- पुलिस सब-इंस्पेक्टर (कॉन्फिडेंशियल)
- पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क)
- पुलिस असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (अकाउंट्स)
अभ्यर्थी क्या करें?
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र, समय और शिफ्ट की सटीक जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in को नियमित रूप से चेक करते रहें। एडमिट कार्ड भी जल्द ही पोर्टल पर लाइव कर दिए जाएंगे।
Also Read: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

