UP पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: मुठभेड़ में दो 25-हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी का खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को विभिन्न जनपदों में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। सोनभद्र और हाथरस में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो इनामी अपराधी पकड़े गए, वहीं अमेठी और गोण्डा में पुलिस ने लूट व चोरी की बड़ी घटनाओं का अनावरण किया।

दुद्धी में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी ‘सूरज’ घायल

सोनभद्र जिले के थाना दुद्धी पुलिस ने अमवार तिराहा के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश सूरज कुमार (निवासी घिवही) पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था और इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), कारतूस, एक मोबाइल, नकदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।

25 हजार का इनामी ‘गब्बर’ गिरफ्तार

जनपद हाथरस के थाना सादाबाद और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सैनपुर बंबा के पास घेराबंदी कर शातिर अपराधी मुकेश कुमार उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त घायल हुआ, जिसे अस्पताल भेजा गया है। मुकेश सादाबाद थाने के एक अभियोग में वांछित था और इस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा, जीवित व खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

लूट की घटना का 72 घंटे में खुलासा

अमेठी पुलिस ने 19 फरवरी को हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों—सचिन कुमार, सिराजुद्दीन उर्फ लकी और धीरज को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 47,400 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

गोंडा जिले के थाना वजीरगंज और क्राइम ब्रांच ने दुर्जनपुर घाट के पास से तीन शातिर चोरों—रामकृपाल, जगदम्बा और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया। यह गिरोह 13/14 फरवरी की चोरी में शामिल था। मुख्य अभियुक्त रामकृपाल के विरुद्ध बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती और अमेठी में चोरी व गैंगेस्टर के 15 मामले दर्ज हैं। दोनों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, 21,450 रुपये नगद और चोरी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार।

Also Read: लखनऊ: ‘मन की बात’ के दिन SGPGI में महादान, संदीप कुमार ने जाते-जाते 5 लोगों को दी नई जिंदगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.