UP Politics: भतीजे आकाश आनंद पर मायावती का एक और बड़ा एक्शन, पद से हटाने के बाद पार्टी से भी निकाला

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाने के बाद अब बीएसपी से पूरी तरह से निष्कासित कर दिया है।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी”।

पूर्व सीएम ने आगे लिखा-“लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूँ”।

सिलसिलेवार ट्वीट में मायावती ने कहा ‘बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी’।

Also Read: शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, दूल्हा बोला- बच्चा मेरा नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.