UP Politics: पूजा पाल की दूसरी चिट्ठी ने मचाया बवाल, अखिलेश यादव ने दे डाली ये नसीहत

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी (सपा) से निकाली गईं विधायक पूजा पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर एक और बड़ा हमला किया है। उन्होंने अपनी दूसरी चिट्ठी में दावा किया है कि उनकी जान को माफियाओं और सपा द्वारा कथित तौर पर संरक्षण प्राप्त गुंडों से खतरा है।

‘अतीक अहमद का नाम लेने पर पार्टी से निकाला’

पूजा पाल ने अपनी चिट्ठी में साफ-साफ लिखा है कि उन्हें राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के लिए नहीं, बल्कि विधानसभा में माफिया डॉन अतीक अहमद का नाम लेने की वजह से पार्टी से निकाला गया। उन्होंने कहा जब सपा सत्ता में थी, तब मेरे पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद भी, सपा ने अतीक के भाई अशरफ को मेरे खिलाफ तीन चुनावों में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने उनके पति के हत्यारों का साथ दिया।

बीजेपी पर लगे आरोप

इस चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह चिट्ठी कोई डिप्टी सीएम या कोई ‘बंसल जी’ लिखवा रहे हैं। इस दौरान, एक कन्नौज सांसद ने पूजा पाल को सलाह दी कि उन्हें अपने समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए कौशांबी जाना चाहिए।

पूजा पाल ने अपनी चिट्ठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने उनके पति के हत्यारों को सजा दिलाई है, जबकि सपा ने हमेशा अपराधियों का साथ दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सपा से निष्कासन के बाद अतीक अहमद के परिवार का हौसला बढ़ा है और अब भी उनकी जान को खतरा है।

Also Read: अमित शाह के ‘जेल में बैठकर’ वाले बयान पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- झूठे केस वाले मंत्री को कितनी सजा?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.