UP Politics: सपा का बढ़ता कुनबा, दिग्गज कांग्रेस नेता के.के. शर्मा सपा में शामिल

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनावी दंगल से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक के.के. शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

UP Politics: सपा का बढ़ता कुनबा, दिग्गज कांग्रेस नेता के.के. शर्मा सपा में शामिल

2027 में अखिलेश को CM बनाने का लिया संकल्प

सपा की नीतियों में भरोसा जताते हुए के.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर केवल समाजवादी विचारधारा ही ले जा सकती है। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए संकल्प लिया कि वे और उनके साथी साल 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान लगा देंगे।

आपको बता दें कि के.के. शर्मा अकेले नहीं आए, बल्कि उनके साथ नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक लंबी फेहरिस्त सपा में शामिल हुई। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

अनन्त शर्मा, सुभाष शर्मा, सतेन्द्र त्यागी और बाबूराम त्यागी।

रिटायर कर्नल अमरदीप त्यागी, हरदीप भाटी और सुधीर भाटी।

अंकित शर्मा, पिन्टू चौधरी, अमित चौधरी, कपिल कात्यायन और कई अन्य स्थानीय नेता।

UP Politics: सपा का बढ़ता कुनबा, दिग्गज कांग्रेस नेता के.के. शर्मा सपा में शामिल

अखिलेश यादव ने किया स्वागत

पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।

Also Read: कुशीनगर: उद्यमियों की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एडीएम ने कहा- निवेश में देरी बर्दाश्त नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.