UP Politics: योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, अखिलेश यादव को बताया हिंदू विरोधी

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी की योगी सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी रही है।

सुनील कुमार शर्मा ने अयोध्या घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 2 नवंबर 1990 को उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाई थी, जिससे सरयू का पानी लाल हो गया था।

इसके साथ ही मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने महाकुंभ 2025 पर बोलते हुए कहा कि एक ऐतिहासिक आयोजन बन चुका है। जिसमें अब तक 51 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि महाकुंभ में अव्यवस्था होती को करोड़ों की संख्या में लोग वहां नहीं पहुंचते।

साथ ही बीते शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री शर्मा ने कहा भाजपा धर्म और आस्था का सम्मान करती है, लेकिन राजनीति विकास और सुशासन के मुद्दों पर होगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुड गवर्नेंस के आधार पर लड़ा जाएगा।

Also Read: CM योगी ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को किया संबोधित, विपक्ष को दी ये सलाह

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.