यूपी रोडवेज ड्राइवरों-कंडक्टरों का बढ़ा मानदेय, अब प्रति किलोमीटर मिलेंगे इतने रुपये, आदेश जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UP Transport Corporation) के संविदा चालकों और परिचालकों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने संविदा कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

मानदेय वृद्धि का विवरण

पुनरीक्षित दर से मानदेय का भुगतान 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। नोएडा, एनसीआर, सोनौली, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज डिपो इन क्षेत्रों के संविदा चालकों/परिचालकों का मानदेय ₹2.18 प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर ₹2.28 प्रति किलोमीटर किया गया है। अन्य क्षेत्रों के संविदा चालकों/परिचालकों के मानदेय में सात पैसे प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है।

योजना के तहत, आवश्यक पात्रता पूरी करने वाले चालक को लगभग ₹18,687 (पारिश्रमिक ₹14,687 + प्रोत्साहन ₹4,000) और परिचालक को लगभग ₹18,418 (पारिश्रमिक ₹14,418 + प्रोत्साहन ₹4,000) मिलेंगे। मानदेय वृद्धि के लिए चालकों को 2 वर्ष और परिचालकों को 4 वर्ष की निरंतर सेवा, साथ ही वित्तीय वर्ष में 288 दिन की ड्यूटी और 66,000 किलोमीटर की दूरी पूरी करना आवश्यक होगा।

Also Read:  वंदे मातरम पर संसद में गूंजी राष्ट्रभक्ति, अमित शाह बोले- यह गीत नहीं,…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.