UP STF ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर रोहित गिहार को कानपुर से किया गिरफ्तार

Kanpur News: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तर प्रदेश ने औरैया जिले के थाना दिबियापुर में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 50 हजार रुपये के इनाम वाले अभियुक्त रोहित गिहार को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी गौशाला चौराहा, थाना किदवई नगर, कमिश्नरेट कानपुर में हुई।

एसटीएफ (STF) लखनऊ की टीमें वांछित और इनामी अपराधियों की तलाश में थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में कानपुर फील्ड यूनिट को सूचना मिली कि रोहित गिहार गौशाला चौराहा पर किसी से मिलने वाला है। उपनिरीक्षक राहुल परमार की अगुवाई में मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, श्रीगोविंद, देवेश द्विवेदी, अशोक राजपूत, पदम सौरभ और आरक्षी सत्यम यादव की टीम मुखबिर के साथ मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करीब दोपहर 3:30 बजे हुई।

अभियुक्त ने क्या बताया?

रोहित गिहार (उम्र करीब 26 साल), पुत्र वीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू गिहार, निवासी गिहार बस्ती, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया है। पूछताछ में उसने बताया कि थाना दिबियापुर पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद जेल जाने से बचने के लिए वह कानपुर में छिपकर रह रहा था। आज दोस्त से मिलने गौशाला चौराहा आया था तभी पकड़ा गया।

उसके खिलाफ औरैया के थाना दिबियापुर में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट का मौजूदा केस (मु0अ0सं0 125/2026) के अलावा अन्य मामले भी शामिल हैं।

एसटीएफ (STF) ने रोहित गिहार को थाना दिबियापुर, जनपद औरैया के संबंधित मुकदमे में दाखिल कर दिया है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस कर रही है।

Also Read: हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान का मर्डर, जिम से निकलते ही बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Get real time updates directly on you device, subscribe now.