Lucknow News: यूपी STF ने प्रतापगढ़ के इनामी बदमाश को मुंबई से किया गिरफ्तार

Lucknow News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाने में दर्ज एक मुकदमे में वांछित और 50,000 रुपये का इनामी बदमाश शहरेयार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। शहरेयार को 7 अगस्त की रात मुंबई के कुर्ला ईस्ट इलाके में अशर्फिया मस्जिद चॉल से पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम लंबे समय से इनामी और फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली कि प्रतापगढ़ का कुख्यात अपराधी शहरेयार मुंबई में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम मुंबई पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश शहरेयार पुत्र इबरार प्रतापगढ़ जनपद के ग्राम बहरापुर, थाना मान्धाता का निवासी है। मान्धाता थाना में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ की पूछताछ में शहरेयार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह सिर्फ एक मामले में नहीं, बल्कि कई बड़ी आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है।

2018: अपने साथी अरमान के साथ मिलकर एक होमगार्ड को पीटा और उसकी राइफल छीन ली।

2019: साथियों के साथ मिलकर जेठवारा, प्रतापगढ़ में एक जन सेवा केंद्र से 1.5 लाख रुपये लूटे।

2024: गुजरात के वडोदरा में एक पेट्रोल पंप से 4.65 लाख रुपये की लूट की।

2025: प्रतापगढ़ के देल्हूपुर में भी एक लूट की वारदात को अंजाम दिया।

17 जून 2025: एक आपसी रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ करौल बाजार में नवाब नाम के शख्स पर हमला किया और फायरिंग की, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। इसी घटना के बाद से वह फरार था, और उसी केस में उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

Also Read: चुनाव आयोग ने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.