Pratapgarh News: एसटीएफ ने इनामी बदमाश मो. आमिर को बस स्टॉप के पास से किया गिरफ्तार

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की प्रयागराज यूनिट ने रविवार तड़के एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 50,000 रुपये के इनामी अपराधी मो. आमिर को गिरफ्तार कर लिया। आमिर प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम और चोरी के एक गंभीर मामले में वांछित था।

एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह के निर्देशन में अपराधियों की तलाश में प्रतापगढ़ इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश आमिर देल्हूपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है। टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए रविवार तड़के करीब 12:20 बजे (00:20 AM) देल्हूपुर के प्राइमरी स्कूल के पास स्थित बस स्टॉप से आमिर को धर दबोचा।

पूछताछ के दौरान आमिर ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया। उसने बताया कि बीते 16-17 जनवरी 2026 की रात उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरसण्डा से गायें चुराई थीं। आरोपियों ने गायों का वध किया और पहचान छिपाने के लिए उनके सिर काटकर नदी में फेंक दिए थे, जबकि मांस बेचने के लिए शरीर साथ ले गए थे।

इस क्रूर घटना के बाद देल्हूपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और विवेचना के दौरान आमिर का नाम सामने आया। गिरफ्तारी के डर से वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार आमिर मूल रूप से प्रयागराज के मऊआइमा का रहने वाला है, लेकिन वह अलग-अलग समय पर बहरिया और नवाबगंज (प्रयागराज) में भी रहता रहा है। पुलिस से बचने के लिए वह अपने ननिहाल में भी शरण लिए हुए था।

Also Read: Sultanpur News: UP STF के हत्थे चढ़ा इनामी गैंगस्टर साबिर खाँ, ढाबे पर खाना खाते वक्त दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.