यूपी STF ने अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश, 12 मोर के साथ 4 गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), उत्तर प्रदेश ने वन्य जीवों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 245 प्रतिबंधित तोते और 12 राष्ट्रीय पक्षी मोर बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी 07 नवंबर, 2025 की देर शाम वाराणसी में हुई। चार अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी:

  • 12 राष्ट्रीय पक्षी मोर
  • 245 प्रतिबंधित तोते
  • एक इनोवा कार (UP70FR0489), 03 मोबाइल फोन, पिंजड़े और ₹3,900 नकद।

स्थान और समय: राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रखौना चौराहा, थाना राजा तालाब, जनपद वाराणसी। दिनांक 07-11-2025, रात्रि लगभग 09:55 बजे।

कैसे हुआ ऑपरेशन?

एसटीएफ को पिछले काफी समय से संरक्षित वन्यजीवों की अवैध तस्करी के संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, लखनऊ, श्री सत्यसेन यादव के पर्यवेक्षण में सूचना संकलन किया जा रहा था।

शुक्रवार को (7-11-2025) को एसटीएफ टीम को सटीक सूचना मिली कि प्रयागराज और कौशाम्बी से चार तस्कर एक इनोवा वाहन (UP70FR0489) से इन संरक्षित पक्षियों को प्रयागराज-वाराणसी के रास्ते आसनसोल, पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं।

इस सूचना पर, निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने वन विभाग, वाराणसी और वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, गोरखपुर की टीमों के साथ समन्वय स्थापित किया। संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रखौना चौराहा पर घेराबंदी की और चारों तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

स्करों की पहचान

  • मो० वशीम उर्फ अरमान, निवासी आसनसोल, पश्चिम बंगाल।
  • मो० आयूब, निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल।
  • नितेश दिवाकर, निवासी पिपरी, कौशाम्बी।
  • अमन कुमार, निवासी पूरामुफ्ती, प्रयागराज।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार अभियुक्त वशीम उर्फ अरमान ने पूछताछ में बताया कि उसने नितेश दिवाकर की इनोवा कार ₹9,000 में किराए पर बुक की थी। वे कौशाम्बी निवासी पंकज नामक व्यक्ति से मोर को ₹500 प्रति मोर और तोते को ₹100-₹200 प्रति तोता के दर से खरीदते थे। इन पक्षियों को आसनसोल, कोलकाता ले जाकर छोटे व्यापारियों को तोता ₹400-₹500 में और मोर ₹2,500-₹3,000 में बेचते थे। वशीम ने यह भी खुलासा किया कि वह पहले भी पंकज से कई बार तोते, मोर और अन्य वन्यजीवों को खरीदकर तस्करी कर चुका है। इस काम में उसका मुख्य सहयोगी मो० आयूब है।

दर्ज मुकदमा

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभागीय वनाधिकारी, वाराणसी रेंज में रेंज केस नं० 57/2025-26 के तहत वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं (2/9/11/39/48बी/49बी/50/51) और भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 57 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है।

Also Read: सिद्धार्थनगर में धान की बंपर पैदावार, जिलाधिकारी ने खुद देखा किसानों का हुनर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.