यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 50,000 का इनामी बदमाश महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती से वांछित 50,000 रुपये के इनामी अपराधी कमलेश कुमार को महाराष्ट्र के अमरावती जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से दो हजार रुपये नकद और एक आधार कार्ड बरामद किया है।

गिरफ्तारी का विवरणएसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, कमलेश कुमार को शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे अम्बेडकर तिराहा, थाना बडनेरा, जनपद अमरावती, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों कई इनामी अपराधी सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इसको देखते हुए एसटीएफ की विभिन्न इकाइयों को अभिसूचना संकलन एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया था।

निरीक्षक ओम शंकर शुक्ला, मुख्य आरक्षी (मु.आ.) कुलदीप सिंह, राकेश शर्मा, दिलीप कुमार, और चालक राकेश मिश्रा की टीम ने अभिसूचना संकलन करते हुए जानकारी प्राप्त की कि हत्या के एक मामले में वांछित कमलेश कुमार महाराष्ट्र में छिपकर रह रहा है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उसे अम्बेडकर तिराहा से गिरफ्तार किया।

परिवारिक विवाद में की थी हत्या

पूछताछ के दौरान कमलेश कुमार ने कबूल किया कि उसने परिवारिक संपत्ति विवाद के चलते करूणाकार, राजेश, शांति, सिल्पा, कौशलचंद्र और रंजना के साथ मिलकर गोदावरी और उसकी बेटी सौम्या की हत्या कर दी थी। सबूत मिटाने के लिए उनके शवों को जला दिया गया था। इस मामले में चार अन्य अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि कमलेश कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र में छिपा हुआ था।

ट्रांजिट रिमांड प्राप्तगिरफ्तारी के बाद कमलेश कुमार को थाना बडनेरा, अमरावती में दाखिल कर लिया गया और 31 जनवरी 2025 को प्रथम श्रेणी न्याय दंडाधिकारी, कोर्ट नंबर 11, अमरावती के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। आगे की कानूनी कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।

Also Read: Lucknow: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, वांछित इनामी अभियुक्त सैफ…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.