UP STF: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (UP STF) ने शनिवार को एक अंतरराज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की कानपुर फील्ड इकाई ने एक सक्रिय तस्कर को 4 अवैध पिस्टल और 7 मैगजीन के साथ कानपुर नगर से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के धार जिले से अवैध असलहों की एक बड़ी खेप कानपुर आने वाली है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जी.टी. रोड (थाना सीसामऊ क्षेत्र) के पास घेराबंदी की और दोपहर करीब 3:30 बजे अभियुक्त स्वदेश कुमार सिंह (निवासी मैनपुरी) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी

0.32 बोर की 4 अवैध पिस्टल।

7 अदद मैगजीन।

1,100 रुपये नकद।

पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ के दौरान अभियुक्त स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के धार जनपद से ‘बन्टे भाटिया’ नामक व्यक्ति से ये हथियार लाता था। वह इन पिस्टलों को वहां से 20-25 हजार रुपये में खरीदता था और कानपुर व आसपास के जिलों में 35-40 हजार रुपये की ऊंची कीमतों पर बेचता था।

कानूनी कार्यवाही

अभियुक्त के खिलाफ थाना सीसामऊ, कानपुर में आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके स्थानीय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Also Read: प्रयागराज से 50 हजार का इनामी लुटेरा हिमांशु शुक्ला गिरफ्तार, UP STF ने दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.