UP T20 League 2025: मैवरिक्स के ‘मसीहा’ बने रिंकू सिंह, 3 चौके-3 छक्कों से पलट दिया मैच

Sandesh Wahak Digital Desk: UP T20 League 2025 में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक बार फिर तहलका मचा दिया।

नोएडा किंग्स के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में मेरठ मैवरिक्स की ओर से उतरे रिंकू ने महज 12 गेंद पर नाबाद 37 रन ठोक डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले।

एक ओवर में बरसे 31 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू चौथे नंबर पर मैदान पर उतरे और आते ही गेंदबाजों पर टूट पड़े। 18वें ओवर में अजय कुमार की गेंदबाजी पर रिंकू ने अकेले 29 रन बटोरे। दो नो-बॉल से मिले एक्स्ट्रा रन मिलाकर उस ओवर में कुल 31 रन जुड़े।

UP T20 League 2025

नोएडा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे। जवाब में मेरठ की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा (64 रन, 7 छक्के, 2 चौके) और रितुराज शर्मा (56 रन) ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की।

तीसरे नंबर पर आए माधव कौशिक ने भी 19 गेंद पर नाबाद 38 रन जड़े। रिंकू और माधव ने मिलकर 12 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी की और टीम ने लक्ष्य महज 18.3 ओवर में हासिल कर लिया।

नोएडा किंग्स का संघर्ष

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी नोएडा किंग्स की शुरुआत खराब रही। शुरुआती झटकों के बाद शिवम चौधरी ने 56 गेंद पर 85 रन की दमदार पारी खेली।

कप्तान प्रशांत वीर ने भी 29 गेंदों पर 57 रन ठोक टीम को 200 तक पहुंचाया। हालांकि, उनका स्कोर मेरठ के धाकड़ बल्लेबाजों के आगे छोटा साबित हुआ।

रिंकू सिंह का जलवा बरकरार

इस जीत के साथ मेरठ मैवरिक्स प्लेऑफ में पहुंच गई है। कप्तान रिंकू सिंह इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं।

उन्होंने अब तक 10 मैचों में 8 पारियों से 332 रन बना लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 179 और औसत 66 का रहा है।

इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 22 छक्के जड़े। गौर करने वाली बात यह है कि वह गोरखपुर लायंस के खिलाफ टूर्नामेंट की दूसरी सबसे बड़ी पारी (108 रन) भी खेल चुके हैं।

Also Read: रोहित शर्मा के लिए चुनौती बना ब्रोंको टेस्ट, फिटनेस में फेल हुए तो BCCI को लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.