UP Weather Update: अगले 4 दिनों में 3°C तक बढ़ेगा पारा, झांसी रहा सबसे गर्म शहर

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में होली का उल्लास बीतते ही मौसम विभाग ने गर्मी की आहट को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अब प्रदेश में ‘पछुआ’ हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा, जिससे तापमान में तेजी से उछाल आएगा। आने वाले तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

प्रमुख मौसमी गतिविधियां

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क पछुआ हवाएं चलीं। इन हवाओं ने वातावरण में नमी को कम कर दिया है, जिससे धूप की तपिश अधिक महसूस हो रही है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में दोपहर के समय तीखी धूप और लू जैसे हालात बनने लगे हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों में हवाओं की गति कम होगी, जिससे धरातल का तापमान बढ़ेगा। वातावरण में शुष्कता (Dryness) बरकरार रहेगी, जिससे धूप का असर ‘चुभने’ वाला होगा। मार्च के पहले पखवाड़े के अंत तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है।

Also Read: प्रतापगढ़: कुंडा विधायक ने दी होली की शुभकामनाएं, बोले- सद्भाव के साथ मनाएं रंगों का पर्व

Get real time updates directly on you device, subscribe now.