आधार कार्ड अपडेट कराना 1 अक्टूबर से होगा महंगा, UIDAI ने बढ़ाया शुल्क
Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप भी अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है! 1 अक्टूबर 2025 से आधार अपडेट से जुड़ा कोई भी काम आपकी जेब पर और भारी पड़ने वाला है।
दरअसल, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार अपडेट से जुड़े नए नियम और शुल्क तय कर दिए हैं, जो 30 सितंबर के बाद लागू हो जाएंगे।
UIDAI के नए निर्देशों का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो या बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराना चाहते हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि 30 सितंबर तक आधार कार्ड में अपडेट कराने की मौजूदा फीस ही लागू रहेगी, लेकिन 1 अक्टूबर से हर प्रकार का अपडेट महंगा हो जाएगा।
अगर आपके आधार में कोई गलती है या बदलाव करवाना बेहद जरूरी है, तो इसे सितंबर का महीना खत्म होने से पहले करवा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

