रेलवे में सिर्फ हलाल मीट परोसने की शिकायत पर हंगामा, NHRC ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को भेजा नोटिस

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय रेलवे की खानपान सेवाओं में केवल हलाल मीट परोसे जाने की गंभीर शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

क्या है शिकायत का आधार

NHRC को एक व्यक्ति द्वारा शिकायत मिली है, जिसमें कहा गया है कि भारतीय रेलवे की खानपान सेवाओं में केवल हलाल तरीके से तैयार किया गया मांस ही परोसा जाता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि केवल हलाल मीट परोसे जाने के कारण हिंदुओं, सिखों और अनुसूचित जाति के लोगों के मानवाधिकार का हनन होता है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि हलाल मीट परोसे जाने के कारण हिंदू, सिख या अनुसूचित जाति के जो मीट कारोबारी हैं, उन्हें रेलवे में खाद्य आपूर्ति और व्यापार का उचित अवसर नहीं मिल पाता है।

NHRC ने मांगा दो सप्ताह में ATR

शिकायत की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि रेलवे इस शिकायत पर क्या कार्रवाई कर रहा है, इसकी पूरी जानकारी (एक्शन टेकन रिपोर्ट – ATR) दो सप्ताह के अंदर आयोग को सौंपी जाए।

Also Read: नेपाल में फिर भड़का जेन-जी विरोध, प्रधानमंत्री के निजी सचिव पर लगा भाई-भतीजावाद का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.