2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर बवाल, ICC के खिलाफ उतरे स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स

Sports News: 2027 वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में अब 18 महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव को लेकर विवाद बढ़ गया है।

स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के आखिरी समय में किए गए बदलाव पर कड़ी नाराजगी जताई है।

दोनों बोर्ड ने इसे निराशाजनक बताते हुए कहा कि इससे एसोसिएट देशों की वर्षों की मेहनत प्रभावित हो सकती है।

क्या है नया फॉर्मेट?

ICC ने 2027 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन फॉर्मेट में सुपर सीरीज स्टेज जोड़ा है। इसके तहत क्वालिफाई करने वाली 12वीं, 13वीं और 14वीं टीमों के बीच ट्राई-सीरीज होगी। इसमें केवल एक टीम ही मुख्य वर्ल्ड कप में जगह बना पाएगी।

मुख्य टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। एसोसिएट देशों का कहना है कि इस बदलाव से उभरती टीमों के लिए वर्ल्ड कप में पहुंचने और बड़े मंच पर खुद को साबित करने के अवसर सीमित हो जाएंगे।

ICC से जवाब का इंतजार

स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड ने संयुक्त बयान में कहा कि फॉर्मेट में बदलाव के बाद एसोसिएट सदस्यों ने ICC के साथ दो बैठकें कीं।

Jay Shah

इन बैठकों में बदलाव को लेकर लिखित जानकारी और पारदर्शिता की मांग की गई, लेकिन दूसरी बैठक के दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी ICC की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

दोनों बोर्ड के मुताबिक, क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के बीच में नियम बदलना टीमों की लंबे समय से की जा रही तैयारियों को प्रभावित करता है।

उनका कहना है कि वर्ल्ड कप में 18 महीने से भी कम समय बचा होने के बावजूद बदलाव किया जाना चिंता का विषय है।

कप्तानों ने भी जताई नाराजगी

इससे पहले नामीबिया, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड के कप्तानों ने भी वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन (WCA) के जरिए नए फॉर्मेट पर आपत्ति जताई थी।

वर्ल्ड कप लीग-2 में अमेरिका, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और ओमान पहले ही क्वालिफायर के लिए जगह बना चुके हैं। वहीं नामीबिया, कनाडा, नेपाल और यूएई की टीमें क्वालिफायर प्ले-ऑफ में उतरेंगी।

ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप के बदले फॉर्मेट ने एसोसिएट टीमों की चिंता बढ़ा दी है और ICC से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जा रही है।

Also Read: श्रीलंका क्रिकेट को कोच से पंगा पड़ा भारी, 1.64 लाख डॉलर देकर खत्म किया कानूनी विवाद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.