वोट चोरी पर बढ़ा हंगामा, संसद में इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन

Sandesh Wahak Digital Desk: एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर संसद में विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उस पर वोट चोरी का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे दिग्गज नेता शामिल थे।

अखिलेश यादव ने दिखाए 18,000 हलफनामे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि उनके पास 18,000 ऐसे हलफनामे हैं, जिनमें वोट चोरी और नाम काटने के सबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया, हमने ईमेल भेजे, लेकिन फिर भी 18,000 लोगों को वोट नहीं डालने दिया गया। उत्तर प्रदेश में उपचुनावों के दौरान पुलिस की मदद से वोटों की डकैती हुई। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग सिर्फ एक भी हलफनामे पर कार्रवाई करे, तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

महाभियोग ही एकमात्र विकल्प

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हम एसआईआर के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से चुनाव आयोग सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है, वह निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चुनाव आयोग ने अपना रवैया नहीं बदला, तो उनके पास महाभियोग ही एकमात्र विकल्प बचेगा। कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने कहा कि राहुल गांधी वोट के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं और पूरा बिहार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जब वोट का अधिकार ही छिन जाएगा, तो लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

Also Read: Lucknow News: टैक्स चोरों पर चला नगर निगम का डंडा, 24 से ज्यादा संपत्तियां सील, हुई लाखों की वसूली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.