UPSC CSE Mains 2025 कल से शुरू: 31 अगस्त तक दो शिफ्टों में होंगे एग्जाम, जानें गाइडलाइंस

Sandesh Wahak Digital Desk: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) कल यानी 22 अगस्त से सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा (CSE Mains 2025) आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी और रोजाना दो शिफ्टों में संपन्न होगी।

  • सुबह की शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दोपहर की शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने कई जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज

परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

  • बिना इन दस्तावेजों के किसी भी हालत में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • UPSC ने कहा है कि एडमिट कार्ड को फाइनल रिजल्ट आने तक सुरक्षित रखना होगा।
  • बारिश और ट्रैफिक जाम को देखते हुए उम्मीदवारों को कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

परीक्षा हॉल में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं?

प्रतिबंधित सामान:
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कैमरा, बैग, किताबें और खाने-पीने का सामान बिल्कुल बैन है।

अनुमति वाले सामान:
साधारण घड़ी, एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन-पेंसिल, जरुरत पड़ने पर फोटो, और पारदर्शी बोतल में पानी ले जाने की अनुमति होगी।

आंसर बुकलेट से जुड़े नियम

  • सभी उत्तर केवल Question-cum-Answer (QCA) बुकलेट में ही लिखने होंगे।
  • खाली पन्नों और स्पेस को काटकर छोड़ना अनिवार्य है।
  • प्रत्येक सत्र के बाद बुकलेट (क्वेश्चन पेपर अलग करके) इन्विजिलेटर को जमा करनी होगी।
  • एडमिट कार्ड या अतिरिक्त शीट पर रफ वर्क करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Lucknow News: मायावती ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक का किया विरोध, बोलीं- यह लोकतंत्र को कमजोर करेगा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.