UPSC Recruitment 2025: UPSC में निकली बंपर वैकेंसी, असिस्टेंट डायरेक्टर पदों पर भर्ती आवेदन शुरू
Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासकर UPSC में काम करने का सपना देखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रणाली) के 45 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर नियुक्ति आयकर निदेशालय (प्रणाली), राजस्व विभाग और वित्त मंत्रालय में की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता हो:
-
कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री
-
कंप्यूटर एप्लीकेशन में विशेषज्ञता के साथ M.Tech
-
कंप्यूटर इंजीनियरिंग/साइंस/टेक्नोलॉजी में B.E या B.Tech
-
इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री
-
या समकक्ष योग्यता
इस पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग में अनुभव जरूरी है। कम से कम 2 से 4 साल तक का अनुभव मांगा गया है, जिसमें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का व्यावहारिक अनुभव शामिल हो।
असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारियां क्या होंगी?
-
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार एप्लिकेशन प्रोग्राम बनाना, टेस्ट करना, डिबग करना और लागू करना
-
सॉफ्टवेयर प्रोग्राम्स को अपडेट और ऑप्टिमाइज़ करना
-
डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट्स के कार्य की निगरानी
-
अन्य तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों को संभालना
जाने क्या है उम्र की सीमा
-
जनरल/EWS: अधिकतम 35 वर्ष
-
OBC: अधिकतम 38 वर्ष
-
SC/ST: अधिकतम 40 वर्ष
-
PwBD: अधिकतम 45 वर्ष
उम्र और योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन ज़रूर पढ़ें।
आवेदन शुल्क
-
सिर्फ ₹25
-
ये शुल्क SBI की किसी भी ब्रांच में नकद जमा कर, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड और UPI से जमा किया जा सकता है।
-
SC/ST/PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
-
सामान्य/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवारों को पूरा शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू या लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें न्यूनतम योग्य अंक इस प्रकार हैं:
-
UR/EWS: 50 अंक
-
OBC: 45 अंक
-
SC/ST/PwBD: 40 अंक
Also Read: Lucknow News: डिंपल यादव पर आपत्तिजनक…

