उर्फी जावेद ने कहा: जिंदगी से तंग आकर पी लिया था फिनाइल, अब थैरेपी से मिली राहत”

Sandesh Wahak Digital Desk: अपने बोल्ड फैशन और बेबाक बयानों के लिए चर्चित अभिनेत्री उर्फी जावेद ने हाल ही में अपनी ज़िंदगी का एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला राज दुनिया के सामने रखा है। एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि जब वह मानसिक रूप से बेहद टूट चुकी थीं, तब उन्होंने फिनाइल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी।

लोग खुद को हर्ट करते हैं ताकि कुछ महसूस कर सकें।

उर्फी ने इंटरव्यू में बताया कि उनका मकसद खुद को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने कहा, “लोग खुद को हर्ट करते हैं ताकि कुछ महसूस कर सकें। ये टीनएजर्स में बहुत सामान्य बात है। मेरे साथ भी यही हुआ। कई बार लोग आपको इतना गाली देते हैं, मारते हैं कि शरीर सुन्न हो जाता है, और फिर कुछ महसूस करने के लिए इंसान खुद को चोट पहुंचाता है।”

मैं अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थी

उर्फी ने बताया कि एक बार उन्होंने बहुत सारी दवाइयां खा ली थीं और एक बार फिनाइल भी पी लिया था। उन्होंने कहा, “मैं अपनी जिंदगी खत्म करना चाहती थी, लेकिन फिनाइल पीने के बाद डॉक्टरों ने समय रहते मेरे मुंह से पाइप डालकर सब निकाल दिया।”

उर्फी पारिवारिक माहौल से बेहद परेशान थीं।

यह घटना कई साल पहले की है, जब उर्फी पारिवारिक माहौल से बेहद परेशान थीं। उन्होंने बताया कि वो बस उस माहौल से बाहर निकलना चाहती थीं। उनके अनुसार, अब उन्होंने थेरेपी ली है और अपनी मानसिक स्थिति को समझा है। पहले जब वो इस बारे में बात करती थीं, तो रो पड़ती थीं, लेकिन अब वो इसे स्वीकार कर चुकी हैं और खुलकर अपनी कहानी लोगों से साझा कर रही हैं।

मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए

उर्फी ने यह भी कहा कि अपने दर्द को स्वीकारना और उसके बारे में खुलकर बात करना ही ठीक होने की पहली सीढ़ी होती है। उनके इस साहसिक खुलासे से उनके प्रशंसक हैरान जरूर होंगे, लेकिन यह एक गंभीर और प्रेरणादायक संदेश भी देता है—कि मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए और समय पर मदद लेना जरूरी है।

Also Read:धराली त्रासदी से व्यथित हैं प्रधानमंत्री मोदी, उत्तराखंड को हरसंभव मदद का भरोसा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.