बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग पर अमेरिका सख्त, सीनेटर रो खन्ना बोले- यह डरावना और घिनौना है

Sandesh Wahak Digital Desk: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में 27 वर्षीय हिंदू कपड़ा मजदूर दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या और फिर उनके शव को जलाए जाने की घटना पर अमेरिका ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी रूप में धार्मिक हिंसा को बर्दाश्त नहीं करता।

अमेरिकी विदेश विभाग का कड़ा संदेश

बांग्लादेश के मौजूदा हालात और हिंदुओं पर बढ़ते हमलों को लेकर पूछे गए सवाल पर अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका धार्मिक स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण सभा के अधिकार का पुरजोर समर्थन करता है। हम बांग्लादेश में हुई हालिया धार्मिक हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि वे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदमों पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रभावशाली अमेरिकी सीनेटर रो खन्ना ने इस घटना को मानवता पर कलंक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास की हत्या भयानक है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। हमें नफरत और कट्टरता के इन घिनौने कृत्यों के खिलाफ बिना किसी शर्त के आवाज उठानी चाहिए।

Also Read: Raebareli News: पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.