पाकिस्तान को अमेरिका का झटका, हथियार देने की ख़बरें झूठी, US ने स्पष्ट किया कि सिर्फ़ रखरखाव तक सीमित है समझौता

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका ने पाकिस्तान को हथियार दिए जाने की मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने शुक्रवार को अमेरिकी युद्ध स्मारक (US War Memorial) के हवाले से एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से जुड़े विदेशी सैन्य बिक्री (FMS) अनुबंध में जो भी संशोधन हुआ है, वह मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (AMRAAM) की आपूर्ति के लिए नहीं है।

अमेरिका की ओर से यह स्पष्टीकरण तब आया, जब पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा ज़ोरों पर थी कि 30 सितंबर को अमेरिकी युद्ध विभाग द्वारा जारी अनुबंध घोषणा के तहत इस्लामाबाद को नव निर्मित AMRAAM मिसाइलें दी जाएँगी।

अमेरिकी युद्ध स्मारक ने अपने बयान में ऐसी ख़बरों को झूठा बताया और कहा, अनुबंध संशोधन का कोई भी हिस्सा पाकिस्तान को नई AMRAAM की आपूर्ति के लिए नहीं है। यह किसी भी मौजूदा क्षमता को अपग्रेड करने के लिए भी नहीं है।

अमेरिका ने ज़ोर देकर कहा कि यह संशोधन केवल पाकिस्तान के पास पहले से मौजूद हथियारों के रखरखाव (Maintenance) और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट तक ही सीमित है। यह नई हथियार प्रणालियों का हस्तांतरण नहीं है।

दरअसल, 30 सितंबर को अमेरिका वॉर मेमोरियल ने कई देशों के लिए मौजूदा FMS अनुबंधों में संशोधन का ज़िक्र किया था, जिसके बाद पाकिस्तान को हथियार मिलने की अटकलें शुरू हो गई थीं। अमेरिका ने अब स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल पुराने स्टॉक को चलाने के लिए आवश्यक पुर्जों से जुड़ा मामला है, न कि नए हथियारों की आपूर्ति का।

Also Read: Prayagraj News: अवैध गांजा तस्करी पर STF की बड़ी कार्रवाई, 176 किलो मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.