उत्तर प्रदेश सरकार ने बदला विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम, अब से होगा ‘विंध्याचल धाम’
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन करने का फैसला किया है। इस संबंध में प्रदेश के प्रमुख सचिव अजय चौहान की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी
जानकारी के अनुसार, इस प्रस्ताव पर पहले केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया था। इसके बाद ही नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की गई।
यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी देवी का प्राचीन धाम स्थित है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आते हैं। सरकार ने दर्शनार्थियों की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का नाम बदलने का निर्णय लिया है।
इस नए नाम के बाद स्टेशन पर यात्रियों को मार्गदर्शन और टिकटिंग में भी आसानी होगी और धार्मिक दृष्टि से यह निर्णय स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं के लिए स्वागत योग्य माना जा रहा है।
Also Read: Lucknow News: रिटायर्ड इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, नौकरानी का पति फरार

