Vaibhav Suryavanshi Net Worth 2025: बल्ले से धमाल, कमाई में कमाल

Sandesh Wahak Digital Desk: साल 2025 भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के लिए बेहद खास रहा है। मैदान पर उनके धमाकेदार प्रदर्शन और तेजी से बढ़ती कमाई ने उन्हें देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है।

चाहे वह IPL हो या भारत की अंडर-19 टीम, वैभव ने हर स्तर पर खुद को साबित किया है।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ पर भरोसा जताते हुए उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था।

उन्होंने उस भरोसे को पूरी तरह निभाया और टूर्नामेंट में 7 पारियों में 252 रन बनाए, वह भी 206.55 की स्ट्राइक रेट के साथ। उनका ये प्रदर्शन उन्हें अगले सीजन के लिए एक मजबूत रिटेंशन उम्मीदवार बनाता है।

Vaibhav Suryavanshi Net Worth 2025

इनाम में मिली कार, पूरन-शर्मा को छोड़ा पीछे

IPL 2025 में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में वैभव को Tata Curvv कार पुरस्कार स्वरूप मिली। उन्होंने इस मामले में निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया, जो उनके प्रभावशाली खेल का प्रमाण है।

BCCI से मिलने वाली मैच फीस

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं और विभिन्न घरेलू टूर्नामेंट्स जैसे कूच बिहार ट्रॉफी में भी खेलते हैं। बीसीसीआई के मौजूदा पे स्केल के अनुसार, अंडर-19 खिलाड़ियों को प्रति दिन ₹10,500 की दर से भुगतान किया जाता है।

ब्रांड वैल्यू में बढ़त, एंडोर्समेंट की संभावनाएं

फिलहाल, वैभव किसी भी ब्रांड से जुड़े नहीं हैं, लेकिन क्रिकेट जगत में उनकी तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता उन्हें भारत के सबसे मार्केटेबल अंडर-19 खिलाड़ियों में शामिल कर रही है।

क्रिकेट पंडितों का मानना है कि 2026 तक उन्हें कई ब्रांड एंडोर्समेंट ऑफर हो सकते हैं।

2025 में कुल नेट वर्थ

IPL सैलरी, कार इनाम और BCCI की फीस को मिलाकर वैभव सूर्यवंशी की कुल अनुमानित नेट वर्थ ₹2 करोड़ तक पहुंच गई है।

इतनी कम उम्र में यह आर्थिक सफलता यह संकेत देती है कि आने वाले वर्षों में वह भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे बन सकते हैं।

Also Read: Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर सस्पेंस, नहीं खेले तो कौन संभालेगा कप्तानी?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.