मंदसौर में कुएं में गिरी वैन, 6 लोगों की मौत, एनडीआरएफ की टीम मौके पर
Sandesh Wahak Digital Desk: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर एक वैन के कुएं में गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचरिया गांव में यह घटना हुई। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा अन्य एजेंसियां बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।
मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से फिसलकर कुएं में जा गिरी।
उन्होंने कहा, “कितने लोगों की मौत हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वैन में दो बच्चों समेत 13 लोग सवार थे। चार लोगों को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, बचाव अभियान अब प्राथमिकता है। कुएं में जहरीली गैस है।”
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू करते हुए क्रेन मंगवाई। इस दौरान जीप को कुएं से बाहर निकाला गया। इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह हादसा कार की तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। कार तेज स्पीड में थी और मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसकी वजह से कार बाइक से टकराती हुई कुएं में जा गिरी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Also Read: Baghpat: सपा जिलाध्यक्ष ने ऑफिस बुलाकर दी रेप पीड़िता को धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

