UP के सभी स्कूलों में अनिवार्य होगा वंदे मातरम: CM योगी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का विरोध न केवल अनुचित है, बल्कि यह भारत के विभाजन के पीछे एक दुर्भाग्यपूर्ण कारण भी रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक अब प्रदेश के हर स्कूल में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
विरोध को बताया राष्ट्रविरोधी मानसिकता
योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम के विरोध को राष्ट्रविरोधी मानसिकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे विचारों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका बयान दर्शाता है कि राज्य सरकार इस मामले में सख्त रुख अपनाने के प्रति गंभीर है।

जिन्ना के समर्थन वाले कार्यक्रमों पर टिप्पणी
वहीं मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, यह वही लोग हैं जो सरदार पटेल की जयंती में शामिल नहीं होते, लेकिन जिन्ना को सम्मान देने वाले कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।” इस टिप्पणी के माध्यम से वे उन लोगों की आलोचना कर रहे हैं जो राष्ट्रीय प्रतीकों और इतिहास के प्रति असंवेदनशील व्यवहार करते हैं।
CM का कड़ा संदेश
वहीं योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि, अगर देश में कोई दोबारा जिन्ना पैदा होने की कोशिश करता है, तो उसे हम यहीं जिंदा दफन कर देंगे।” उनके इस कड़े बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं।
Also Read: UP में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 7 अधिकारियों पर गिरी गाज

