Varanasi News: मनरेगा, गांधी और सरकार की नीतियों पर अजय राय का तीखा प्रहार
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने वाराणसी में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास का कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है, लेकिन भाजपा को इससे भी आपत्ति हो रही है।
अजय राय ने आरोप लगाया कि उनके घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है, ताकि वे इस कार्यक्रम में शामिल न हो सकें।
अजय राय ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को पिछले नौ महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। इसके बावजूद मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर “जी ग्राम जी” कर दिया है।
उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि यह नामकरण महात्मा गांधी का अपमान है। अजय राय के अनुसार, महात्मा गांधी ने देश को आज़ादी दिलाई, लेकिन उनका नाम हटाकर योजना का नाम बदलना उनकी विरासत को ध्वस्त करने जैसा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा था, जबकि सरकार द्वारा किया गया यह बदलाव स्वीकार्य नहीं है। इसी के विरोध में देशभर में भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के नीचे मौन उपवास का कार्यक्रम किया जा रहा है।
प्रियंका गांधी को लेकर अजय राय ने कहा कि वह कांग्रेस की नेता हैं और “शेरनी” हैं। उनका जन्मदिन पूरे देश में मनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रियंका गांधी को देशभर में नेतृत्व का समर्थन मिल रहा है और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, बंगाल, असम, झारखंड और केरल में कांग्रेस मजबूती से काम करेगी।
अजय राय ने आगे बताया कि 8 तारीख को वाराणसी में रैली आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 30 रैलियां की जाएंगी, जिनके माध्यम से जनता को कांग्रेस का संदेश दिया जाएगा।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.