Varanasi News: काशी में सेवा और संस्कार की मिसाल, शिव प्रसादम् वितरण में शामिल हुए आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु

Sandesh Wahak Digital Desk: वाराणसी शहर के गिरजा घर चौराहे पर मारवाड़ी युवा फाउंडेशन एवं वंदना सिल्क के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धालुओं के बीच शिव प्रसादम् वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र दयालु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि वाराणसी की पहचान केवल आध्यात्मिक नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता की भूमि के रूप में भी है।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव की नगरी में इस प्रकार के धार्मिक और सेवा से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी सहयोग व सद्भाव की प्रेरणा देते हैं।

मंत्री ने मारवाड़ी युवा फाउंडेशन एवं वंदना सिल्क परिवार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के साथ जनसेवा का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है, जिससे समाज में परोपकार और सेवा की भावना को मजबूती मिलती है।

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धा भाव से शिव प्रसादम् ग्रहण किया।

आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कन्हैया लोहिया, उमेश जोगई, गौरव राठी, प्रमोद राय, सुनील मिश्रा, सौरभ राय, विशाल रघुवंशी और आकाश सेठ ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे काशी की धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: T20 World Cup 2026: भारत-वेस्टइंडीज मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानिए ICC का नियम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.