Varanasi News: दयालपुर में गोली चलने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Varanasi News: वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के दयालपुर (रसूलपुर) गांव में बगीचे के सामने मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बाइक से आपस में धक्का लगने के बाद हुई कहासुनी के दौरान फायरिंग हो गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना में दो लोगों को गोली लगी, जिनमें एक किशोर समीर सिंह (14 वर्ष) पुत्र बनारसी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। और दूसरे रामू यादव 35 वर्ष निवासी इंदरपुर के कमर में गोली लगी है। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी बड़ागांव अजय मिश्रा और एसीपी पिंडरा प्रतीक मौके पर पहुंचकर छानबीन कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Dayalpur Sameer Singh Murder

फायरिंग के कारण, प्रयुक्त हथियार और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर गहन छानबीन जारी है। किशोर की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वही दूसरी तरफ क्षेत्र में सघन चेकिंग चालू हो गई है। मृतक समीर सिंह अपने पिता का इकलौता पुत्र था। बनारसी सिंह किसानी का कार्य करते हैं। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इस हादसे की खबर मिलते ही किसान पिता बनारसी सिंह पूरी तरह टूट गए। रो-रोकर उनकी हालत खराब है और वे अपने कलेजे के टुकड़े की बॉडी लेने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इस घटना से पूरे परिवार में गहरा मातम और कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: तेज प्रताप यादव को जान का खतरा, पूर्व प्रवक्ता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.