Varanasi News: बड़ागांव पुलिस ने दीपावली से पहले पटाखा गोदाम किया सील, अवैध स्टॉक जब्त

Sandesh Wahak Digital Desk: दीपावली पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ागांव (वाराणसी) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल और एडीसीपी बैभव बांगर के नेतृत्व में स्थानीय थाना क्षेत्र के बनारस फायर वर्क्स पटाखा गोदाम पर छापेमारी की गई और अवैध पटाखों को सील कर दिया गया।

जांच में पाया गया कि लाइसेंसधारी ने अधिक मात्रा में पटाखे रखे थे। जहां लाइसेंस की शर्तों के अनुसार 5,000 किग्रा पटाखे ही रखने की अनुमति थी, वहां गोदाम में 9,147 किग्रा पटाखे पाए गए।

पुलिस ने तत्काल गोदाम को सील कर दिया और नमूना पटाखों को परीक्षण के लिए भेजा।

इस कार्रवाई में अग्निशमन दल को भी सुरक्षा उपायों के लिए मौके पर बुलाया गया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बड़ागांव अतुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार राय, उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, नंदलाल कुशवाहा, पंकज सिंह चौहान, विरेन्द्र कुमार, आदित्य सेन सिंह, अवधेश गुप्ता, अमन यादव, हेड कांस्टेबल आनंद सिंह और अभिषेक वर्मा शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान ऐसे अवैध पटाखा गोदामों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- एम.एम. पाठक

Also Read: सिद्धार्थनगर में अवैध पटाखों पर पुलिस का शिकंजा, 1200 किलो विस्फोटक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.